HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

दिल में बस गया जोधपुर

जोधपुर. अमेरिका के राजदूत डेविड मूलफोर्ड व उनकी पत्नी का कहना है कि यहां का हस्तशिल्प उनके दिल में बस गया है। वह उसे दिल से पसंद करते हैं। वे अपने mullfordजोधपुर प्रवास के दौरान शनिवार को फिर प्रिंस आर्ट एक्सपोर्ट पहुंचे तथा हस्तशिल्प के प्रोडक्ट पसंद किए।

शनिवार को उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि अमेरिका के एरिजोना राज्य के पैरेडाइज वैली क्षेत्र में निर्माणाधीन बंगले में अधिकतर जोधपुर हैंडीक्राफ्ट का सामान उपयोग में लिया गया है। वे केवल हैंडीक्राफ्ट के कारण बार बार जोधपुर आ रहे हैं। मूलफोर्ड सपत्नीक सुबह करीब साढ़े नौ बजे बासनी स्थित प्रिंस आर्ट एक्सपोर्ट पहुंच गए तथा महावीर लूणिया व नरेंद्र लूणिया के साथ हैंडीक्राफ्ट आइटम्स के लिए चर्चा की। करीब तीन घंटे तक यूनिट की विजिट की। मलफोर्ड लगभग 1 बजे उम्मेद भवन गए। फिर करीब साढ़े तीन बजे प्रिंस आर्ट एक्सपोर्ट पहुंचे और वहां करीब साढ़े तीन घंटे रुकने के बाद पैलेस के लिए रवाना हुए। वे रविवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे।

दैनिक भास्कर की सराहना की
मूलफोर्ड ने शनिवार के दैनिक भास्कर के अंक को देख बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से बेहतरीन कवरेज की गई है। वहीं उनकी पत्नी जैनी ने कहा कि पिछली बार वे अपने परिजनों के साथ आए थे, जिनमें मूलफोर्ड के भतीजा, भतीजा वधु और दो बच्चे भी साथ थे। तब भी दैनिक भास्कर की ओर से बेहतरीन कवरेज किया गया। उन्हें सिटी भास्कर के शनिवार को प्रकाशित हुए समाचार के बारे में भी निर्यातक लूणिया से जानकारी प्राप्त की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: