HomeNewsHaryanaHisar Hisar

पिता की बीमारी ने किया प्रेरित

हिसार. तंबाकू और उससे बने पदार्र्थो के सेवन से होने वाली प्राणघातक बीमारियों से लोगों को आगाह करने के लिए पतंजलि योग समिति पिछले दो साल से जिले में सक्रिय है। समिति ने अपनी इस मुहिम को अब प्रदेशभर के स्कूलों में चलाने का निर्णय लिया है।

फिलहाल जिले के दो दर्जन स्कूलों में तंबाकू विरोधी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा चुका है। समिति के प्रदेश प्रभारी राकेश मित्तल व उनके साथी अब तक हिसार, सिरसा, भिवानी, चंडीगढ़ व अन्य शहरों के 50 से अधिक संस्थानों में तंबाकू सेवन के खिलाफ प्रदर्शनी लगा चुकेहैं।

पिछले सप्ताह भिवानी की सेंट्रल जेल में उनके द्वारा लगाए गई तंबाकू विरोधी प्रदर्शनी से प्रभावित होकर 250 के करीब कैदियों व जेल कर्मियों ने तंबाकू का सेवन छोड़ देने का प्रण लिया।

अब समिति स्कूलों की तरफ ज्यादा ध्यान इसलिए दे रही है, क्योंकि 80 प्रतिशत से अधिक लोग तंबाकू का सेवन 18 साल से कम उम्र में शुरू करते हैं। मित्तल के अनुसार बच्चों को स्कूल स्तर पर तंबाकू से होने वाले खतरों से आगाह करा दिया जाए तो वे युवा अवस्था में तंबाकू से दूर रहेंगे। तंबाकू विरोधी यह मुहिम समिति के प्रदेश प्रभारी राकेश मित्तल ने दो वर्ष पहले शुरू की थी।

उनके मन में तंबाकू केखिलाफ मुहिम शुरू करने का विचार अपने पिता की बीमारी के चलते आया। सिगरेट पीने की आदत के कारण उनके पिता करीब दो साल पहले फेफड़ों की गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए थे और आज तक उससे जूझ रहे हैं। इसे देखकर उन्होंने तंबाकू के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की ठान ली।

मित्तल ने समिति के अपने साथियों के साथ सन 2005 में अपना तंबाकू विरोधी सफर शुरू किया। समिति शुरुआत में बैनरों के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी देती थी लेकिन अब मल्टीमीडिया साधनों की सहायता लेने लगी है।

एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, जेल या अन्य संस्थानों में तंबाकू के सेवन के कारण गले, मुंह व फेफड़े आदि के कैंसर से जूझ रहे मरीजों के चित्र दिखाकर इनके माध्यम से तंबाकू की भयावहता की जानकारी दी जाती है। प्रदर्शनियों में तंबाकू छोड़ने के तरीकों के बारे में भी बताया जाता है।

कहां-कहां लगाई है प्रदर्शनी
पतंजलि योग समिति अब तक दयानंद ब्रrा महाविद्यालय, गुरुकुल आर्यनगर, सेंट्रल व बोस्टर्ल जेल हिसार, बीएसएफ कैंप सिरसा रोड, हिसार छावनी, ग्रीन पार्क, पटेल नगर, कैमरी, डाबड़ा, मीरकां, चांद (भिवानी), भिवानी सेंट्रल जेल, सिरसा सेंट्रल जेल, आईटीबीपी कैंपस चंडीगढ़ सहित 50 से अधिक जगहों पर तंबाकू विरोधी प्रदर्शनियों का आयोजन कर चुका है। राकेश मित्तल अपने साथियों के साथ शुरू की गई यह मुहिम प्रदेश के बाद पूरे देश में सभी स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी तक चलाना चाहते हैं।

कौन-कौन शामिल है इस प्रयास में
तंबाकू विरोधी इस मुहिम में मित्तल के साथ समिति के जिलाध्यक्ष मुनिराम आर्य, उपाध्यक्ष रामपाल खर्ब, कोषाध्यक्ष ईश आर्य, महेंद्र सिंह मलिक, जगमेंद्र अग्रवाल, हरीश शर्मा व सुशील मनचंदा मुख्य रूप से लगे हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: