HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

शिक्षिका ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

पानीपत. निजी स्कूल की एक शिक्षिका ने एक बड़े अधिकारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का कहना है कि अधिकारी के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर उसने अधिकारी से दूरी बना ली है। अब उक्त अधिकारी उसे धमकी दे रहा है। उसके घर पर लोगों को भेज रहा है। शिक्षिका का कहना है कि अधिकारी उसे अश्लील एसएमएस कर तंग कर रहा है।

आरोप है कि उक्त अधिकारी ने स्कूल की प्रबंध समिति पर शिक्षिका को निकालने का दबाव डाला है। शिक्षिका ने कहा कि एक दिन अधिकारी का भाई उनके घर पर पहुंचा और उसे व उसकी मां को डराया। साथ ही मोबाइल कैमरे से उसकी फोटो उतार ली और धमकी दी कि वह इन्हें गड़बड़ कर इंटरनेट पर डाल देगा।

वह शुक्रवार को अधिकारी के आफिस में भी गई पर वह उसके आने की सूचना पाकर आफिस से भाग गया। इस पर उसने आफिस में हंगामा किया और बाद में उपायुक्त से मिली और उनसे शिकायत की।

>> एक निजी स्कूल की शिक्षिका मुझसे मिली थी और उसने एक वरिष्ठ अधिकारी पर कई तरह से शोषण करने के आरोप लगाए थे। मैने शिक्षिका से लिखित में शिकायत मांगी थी पर उन्होंने लिखित में अभी तक कुछ नहीं दिया है। लिखित शिकायत मिलने पर ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।
-महेंद्र कुमार, उपायुक्त पानीपत





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: