HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

गाड़ी पटरी से उतरी, 7 ट्रेन रद्द

सांपला (रोहतक). derail खरावड़ रेलवे स्टेशन के पास दो इंजन और उससे जुड़ा पानी का एक टैंकर अप लाइन से उतर गया। इससे लगभग आठ घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। डी-रेलमेंट होने से रेलवे को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों से पटरियां चटक र्गई हैं और दर्जनों स्लीपर उखड़ गए हैं। इस दुर्घटना के बाद रेलवे प्रशासन को चार गाड़ियों को रद्द करना पड़ा और कइयों के मार्ग बदलने पड़े। इन सबके कारण रेल यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।

घटना शनिवार सुबह 6 बजकर 48 मिनट की है। पानी का एक टैंकर दो इंजनों (15050-15054) के साथ नांग्लोई से जींद की ओर जा रहा था। जींद मुख्यालय का इंजन चालक जगमोहन सकपका गया वह इमरजेंसी ब्रेक लगाता इससे पूर्व तेज गति में चल रही गाड़ी आधी झुक गई। दोनों इंजन और टैंकर लगभग 400 मीटर तक रगड़ खाते हुए घिसटते चले गए।

इसके कारण पटरियां जगह-जगह से टूट र्गई। पटरियों को जोड़ने वाली दर्जनों चाबियां भी टूट गईं और 45 स्लीपर पटरियों से उखड़ गए। इस हादसे इंजन चालक भी घायल हो गया। घायल इंजन चालक जगमोहन ने एएसएम कार्यालय को सूचना दी।

इसके बाद अप लाइन का ट्रैफिक रोका गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के स्थानीय अफसर और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोपहर ढाई बजे के बाद लाइनों को जोड़ने और नए स्लीपर बिछाने के बाद रेलवे यातायात शुरू हो सका।

कौन सी ट्रेन हरुई रद्द
1. गोरखपुर से भिवानी जाने वाली सुपर फास्ट रेलगाड़ी,
2. दिल्ली से रोहतक जाने वाली 1डीआर पैसेंजर,
3. दिल्ली से जींद जाने वाली 1 डीजे,
4. दिल्ली से गंगानगर जाने वाली इंटरसिटी,
5. मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस,
6. दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली पैसेंजर और रायबरेली से रोहतक जाने वाली सुपरफास्ट।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: