HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

हवाला की आड़ में संदिग्धों की मदद

सीकर. दरगाह विस्फोट मामले में संदेह के घेरे में आए संदिग्ध व्यक्तियों का पुलिस हवाला कारोबार से भी संपर्क तलाशने में जुटी है। पुलिस को ऐसे ही व्यक्तियों को hawalaहवाला से मदद का अंदेशा है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शेखावाटी के सीकर, झुंझुनूं, चूरू व नागौर में एक दशक के दौरान कबूतरबाजी व विदेशों में कमाने वालों को रकम पहुंचाने के लिए हवाला कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यहां से हर माह खाड़ी देशों में हजारों लोग धन कमाने के लिए जाते रहते हैं। वहां से उनके परिजनों तक यह धन हवाला के जरिए पहुंचाया जा रहा है।

हवाला व कबूतरबाजी में कुख्यात हो चुके शेखावाटी में आतंककारी बाबा खान, संदिग्ध शमीम जैसे व्यक्ति आकर ठहर चुके हैं। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि कहीं विदेशों में नौकरी करने वाले भोले-भाले लोगों की आड़ में हवाला के जरिए इन संदिग्ध व्यक्तियों को भी धन मुहैया तो नहीं कराया जा रहा है या ऐसे ही अंडरग्राउंड हुए व्यक्तियोंे की इस बहाने से विदेशी मदद तो नहीं हो रही है। इस आशंका को देखते पुलिस सभी एंगलों पर जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस को शमीम के दरगाह विस्फोट मामले में संपर्क के साथ अन्य मददगारों के संबंध की भी तलाश है।

सूत्र बताते हैंे कि शेखावाटी के तीनों जिलों में ही डाक विभाग में विदेशों में काम करने वालों का प्रतिदिन के हिसाब से करोड़ों रुपया आता है। वहीं हवाला की रकम तो इससे भी कई गुना अधिक है। अब तक गिरफ्त में आए पाक जासूस या सहयोगियों से पुलिस की पूछताछ में भी यही तथ्य सामाने आए थे कि देश में सक्रिय गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों को हवाला की राशि से मदद मिलती रही है।

हवाला की राशि से उनके सामने कैरेंसी बदलवाने का झंझट नहीं रहता और भारतीय कैरेंसी मिलने से सुविधा रहती है, जबकि इस कारोबार से जुड़े लोगों को पता नहीं रहता कि वह राशि किन हाथों में जा रही है। इसी संदेह के चलते पुलिस ने सरगर्मी से कार्रवाई करते हुए शमीम के घर व दुकान से सभी रसीदें, कागजात, परिचय पत्र, मोबाइल आदि जब्त कर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: