HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

बॉबी जिंदल लुसियाना के गवर्नर निर्वाचित

न्यूयॉर्क.Boby jindal भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लुसियान स्टेट के पहले युवा गवर्नर चुने गए हैं। जिंदल पहले भारतीय मूल के व्यक्ति होंगे जो अमेरिका में गवर्नर का पद संभालेंगे। उन्होंने 11 उम्मीदवारों को मात देकर यह सफलता पाई है। अगले साल जनवरी में जब वे इस पद को ग्रहण करेंगे ।

बॉबी जिंदल लुसियान स्टेट के गर्वनर का पद संभालने वाले पहले गैर श्वेत होंगे। अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। ऑक्सफोर्ड में शिक्षा प्राप्त 36 वर्षीय जिंदल अमेरिका में रह रहे भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

जिंदल को इस चुनाव में 5३ प्रतिशत वोट मिले। उन्हें कुल छह लाख 25 हजार 36 मत मिले। उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को केवल 18 प्रतिशत वोट ही मिल सका। अमेरिका में हुए पिछले चुनावों में भारतीय समुदाय के लोग काफी सक्रिय रहे हैं। इनलोगों ने चुनाव में वित्तीय सहायता करने के साथ ही स्वयंसेवक भी उपलब्ध कराए।

आज से चार साल पहले भी जिंदल गवर्नर पद के चुनाव में खड़े हुए थे। लेकिन उस वक्त उन्हें हार का समना करना पड़ा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: