HomeNewsNational National

मोदी गुस्साए, इंटरव्यू बीच में छोड़ा

गांधीनगर.Modiगुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवालों से इतने नाराज हुए कि वे इंटरव्यू को अधूरा छोड़कर निकल पड़े। एक निजी चैनल के पत्रकार की तरफ से गुजरात दंगो के बारे में बार बार पूछे जा रहे सवालों से मोदी तमतमा गए। गुस्से पर नियंत्रण के लिए उन्होंने एक गिलास पानी पिया। माइक को हटवाया और इंटरव्यू अधूरा छोड़कर उठ गए।

इंटरव्यू से अधूरा छोड़ने से पहले भाजपा के इस नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी छवि सुधारने जैसे प्रयास नहीं किए। उन्होंने बताया कि महज दो-तीन लोग ही ऐसे हैं, जिन्होंने उन पर मुसलिमों के प्रति पूर्वाग्रस्त होने का आरोप लगाया था।

मोदी ने कहा, मैं अपने काम में व्यस्त हूं। मैं गुजरात के लिए प्रतिबद्ध और समर्पित हूं। मैंने कभी भी अपनी छवि को लेकर बात नहीं की। अपनी छवि के लिए कभी एक मिनट भी बरबाद नहीं किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: