HomeNewsNational National

सेतुसमुद्रम परियोजना अगले साल तक पूरी होगी

चेन्नई.राम सेतु को लेकर सेतुसमुद्रम परियोजना के तीव्र विरोध के बीच आज केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री टीआर बालु ने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना नवंबर 2008 तक पूरी हो जाएगी।

चेन्नई में एक फ्री मेडिकल कैंप के उद्घाटन के अवसर पर बालु ने पत्रकारों से कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर अगले साल नवंबर माह में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि की मौजूदगी में पहले जहाज को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

एआईडीएमके सुप्रीमो जयललिता द्वारा सेतुसमुद्रम परियोजना को वापस लेने की मांग पर बालु ने कहा कि विधानसभा के पिछले चुनाव में जयललिता को मतदाताओं ने खारिज कर दिया था। अब वे केवल खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रही हैं।

बालु ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस परियोजना की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया है। इसके साथ ही लोगों से भी इस परियोजना के बारे में राय मांगी गई है।

बालु ने बताया कि लोग 31 अक्टूबर तक इस परियोजना के बारे में अपनी राय दे सकते हैं। इसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसे सुप्रीम कोर्ट में सौंपा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: