दुबई.एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर जाने से दो भारतीय श्रमिकों की मौत हो गई। मारे गए दोनों श्रमिक आंध्रप्रदेश के निवासी थे। दुबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।