HomeNewsNational National

बंदर ने ली उपमहापौर की जान

नई दिल्ली.एक खुराफाती बंदर को भगाने के चक्कर में दिल्ली के उपमहापौर एसएस बाजवा को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मकान की छत पर बंदरों से बचने के लिये भागने के दौरान कल गिर पडे बाजवा का आज सुबह निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। इस घटना के बाद उन्हें यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अचानक कुछ बंदरों के आ जाने से शबाजवा कल सविता विहार स्थित अपने मकान की पहली मंजिल से गिर पडे थे। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। तत्काल उन्हें अपोलो अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पडने से सुबह दस बजे उनका निधन हो गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: