कुड्डालोर (तमिलनाडु). कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की पत्नी मुतुलक्ष्मी ने राजनीति में आने का इरादा व्यक्त किया है। कुछ साल पहले मुठभेड़ में वीरप्पन मारा गया था।
मुतुलक्ष्मी ने विवाह समारोह में इसकी घोषणा की। उसने अपने को संघर्षशील बताया और कहा कि वह सत्यमंगलम के जंगलों के आदिवासियों के उत्थान की लडाई लोकतांत्रिक तरीके से लडेगी। मुतुलक्ष्मी ने कहा कि ये आदिवासी उसके पति को पकडने के लिए चले विशेष कार्यबल के तलाशी अभियान के शिकार हुए थे।
पति के साथ तीन वर्षों तक जंगल में रहीं मुतुलक्ष्मी ने कहा कि वह आदिवासियों की स्थिति से भलीभांति वाकिफ हैं और जेल में गुजारे समय ने उन्हें आदिवासियों की मदद करने के संकल्प को और मजबूत बनाया है।