देहरादून. बदरीनाथ धाम के कपाट 16नवम्बर की रात 11बजकर पैतीस मिनट पर बन्द किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम उत्तराखंड में हिमालय पर्वत श्रृंखलाओ के बीच स्थित है।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसुइया प्रसाद मैखुरी ने बताया कि धर्माधिकारी वेदपाठी ज्योतिषी और अन्य पदाधिरियो की आज हुई बैठक में यह मूर्हत निकाला गया। केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवम्बर को बन्द किये जाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष बदरीनाथ केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढने के साथ ही मंदिर की आय में भी इजाफा हुआ है। इस साल अब तक आठ लाख 72 हजार लोग बदरीनाथ धाम की यात्रा कर चुके है।
गत वर्ष यहां सात लाख 43 हजार श्रद्धालु आए थे। इस वर्ष चढावे में साढे पांच करोड रुपए नकद में प्राप्त हुए। इनके अलावा अन्य स्त्रोतो से भी आय हुई है जिसका हिसाब वर्ष के अंत में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ में अब तक साढे पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे है जबकि गतवर्ष यहां चार लाख 85 हजार यात्री आए थे। इस धाम को अब तक दो करोड 31 लाख रुपए नकद और हुडियो के रुप में मिले हैं।