लाहौर: दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ कराची में पाँचवाँ और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में बना हुआ है।
कराची में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 139 लोग मारे गए थे। इस घटना से मेहमान टीम के खिलाड़ी सहमे हुए हैं। अंतिम मैच 29 अक्टूबर को कराची में ही खेला जाना है।