bhaskar Web English
HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

फेस्टिवल शॉपिंग और क्रेडिट पर कैश बैक

मुंबई. card त्योहारों के मौसम में विभिन्न कंपनियां और दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट की पेशकश करते हैं। फिर भला क्रेडिट कार्ड कंपनियां क्यों पीछे रहें।

क्रेडिट कार्ड कंपनियां त्योहारों के इस मौसम में कार्ड से खरीदारी करने वालों को 2-100% तक के कैश-बैक की पेशकश कर रही हैं। अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड है तो शॉपिंग करने जाने का एक अच्छा बहाना है आपके पास। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी केवल इसलिए न करें कि कैश बैक की पेशकश की जा रही है। शॉपिंग करते समय अपनी आंखें खुली रखें, और कार्ड स्वाइप कराने से पहले ‘शर्ते लागू’ वाले हिस्से को निश्चित रूप से पढ़ लें।

कितने की शॉपिंग पर कैश बैक
कैश बैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको एक बार में एक निर्धारित न्यूनतम राशि की खरीदारी करनी पड़े या फिर महीने में एक निश्चित राशि अपने क्रेडिट कार्ड से खर्च करनी पड़े। सामान्यतया एक बार में 2000 रुपए से अधिक की खरीदारी और महीने में 10 हजार से अधिक की खरीदारी करने पर आप इस पेशकश का लाभ उठा सकते हैं। अब कहीं ऐसा न हो कि न्यूनतम राशि की खरीदारी करने में आप वैसी चीजें खरीद लें जिसकी जरूरत ही न हो। कुछ क्रेडिट कार्ड के मामलों में इस पेशकश का लाभ उठाने के लिए कार्ड से न्यूनतम संख्या में लेन-देन भी करना होता है।
(लेखक अपनालोन डॉट कॉम के सीईओ हैं।)

कैश बैक का गणित
हो सकता है कि आपको 10 प्रतिशत का कैश बैक मिले लेकिन कैश बैक के तहत मिलने वाली अधिकतम राशि आपके द्वारा खर्च की गई राशि (बिल) की तुलना में बहुत कम ही होता है। उदाहरण के लिए, अगर हम पिछले वर्ष के एक विशेष पेशकश की बात करें तो प्रति महीने दिया जाने वाला अधिकतम कैश बैक 500 रुपए का था, जबकि कैश बैक की प्रतिशतता 10 थी। इस प्रकार अगर आपने 50 हजार रुपए की खरीदारी की और आपको १क् प्रतिशत का कैश बैक मिला तब भी आपको 500 रुपए ही मिले, इस प्रकार प्रभावी कैश बैक 10 प्रतिशत के बजाए 1 प्रतिशत का रहा।

स्वाइप के लिए कौन सी मशीन
एक बात और भी ध्यान देने योग्य है कि कैश बैक ऑफर तभी मान्य होता है जब क्रेडिट कार्ड को क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली बैंक या कंपनी के मशीन में स्वाइप कराया जाए। इसलिए कार्ड स्वाइप कराने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि दुकानदार सही मशीन का इस्तेमाल कर रहा है ताकि आप इस ऑफर का लाभ उठा सकें।

किन चीजों पर कैश बैक
ऐसा नहीं है कि आपको हर चीज की खरीदारी पर कैश बैक का ऑफर दिया जा रहा हो। हो सकता है कोई क्रेडिट कार्ड केवल कपड़े, गहनों और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी पर ही कैश बैक ऑफर दे रहा हो। इसलिए खरीदारी की योजना बनाने से पहले यह भी सुनिश्चित कर लें आप जिस क्रेडिट का प्रयोग शॉपिंग के लिए करने जा रहे हैं उस पर यह ऑफर लागू होता है।

ऑथोराइजेशन अप्रूवल कोड
कुछ मामलों में आपको मिलने वाली कैश बैक की राशि आपके पेमेंट स्लिप पर अंकित 6 डिजिट्स वाले ऑथोराइजेशन अप्रूवल कोड (एएसी) पर निर्भर करती है। हम आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का उदाहरण लेते हैं। उसके पेमेंट स्लिप पर अंकित एएसी का योग न्यूनतम 1 (अगर एएसी 000001 है) और अधिकतम 54 (अगर एएसी 999999 है) हो सकता है। अगर एएसी नंबर 0-5 के बीच है तो बैंक 75 प्रतिशत राशि वापस करेगा और अगर एएसी नंबर 51 से ऊपर है तो कैश बैक खरीदारी के 100 प्रतिशत तक का संभव है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: