नई दिल्ली.परमाणु करार पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खासे नाराज हैं। उन्होंने सरकार के सहयोगियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा ही लाचार सरकार का कोई मतलब नहीं रह जाता है। उप्रधानमंत्री ने यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। यूपीए और वामदलों की 15 सदस्यीय बैठक से पूर्व यूपीए की बैठक में प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं।
दूसरी ओर प्रणब मुखर्जी के घर पर यूपीए और वामदलों की 15 सदस्यीय समिति की बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री के बयान के बाद अब सभी निगाहें इस बैठक पर लगी हैं। ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूपीए को बाहर से समर्थन दे रहे वामदल मांग कर रहे हैं कि सरकार इस संबंध में स्पष्ट बयान दे कि परमाणु सौदा रद्द कर दिया गया है या ठंडे बस्ते में है।
गौरतलम है कि वामदलों और केंद्र की यूपीए सरकार के बीच पैदा हुए इसी गतिरोध को खत्म करने के लिए ही पिछले दिनों एक संयुक्त समिति का गठन किया गया था ताकि परमाणु समझौते पर विस्तार से चर्चा करके एक स्पष्ट समझ बनाई जा सके।