bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

कोर्ट में कल हाजिर होंगे सलमान

जोधपुर. हिरण शिकार करने के मामले में जमानत पर रिहा किए गए फिल्म अभिनेता सलमान खान 24 अक्टूबर को हाईकोर्ट में पेश होंगे। गत 31 अगस्त को salmankhanहाईकोर्ट ने सलमान को निचली अदालत के पांच साल की सजा सुनाने के फैसले को स्थगित करते हुए जमानत मंजूर कर अगली पेशी पर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। इस मामले में उन्हें डेढ़ सौ घंटे जेल में बिताने के बाद जमानत मिली थी।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश हिम्मताराम पंवार ने सशर्त जमानत देते हुए सलमान को 24 अक्टूबर को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे। सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने बताया कि बुधवार होने वाली पेशी पर सलमान सिर्फ कोर्ट के समक्ष पेश होंगे और सुनवाई अगली पेशी पर आरंभ होगी।

सेशन कोर्ट ने गत 24 अगस्त को सलमान के खिलाफ निचली अदालत की सुनाई पांच साल की सजा बहाल रखी और गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 25 अगस्त को जोधपुर पुलिस ने एयरपोर्ट से सलमान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। सात दिन जेल में बिताने के बाद 31 अगस्त को उनको हाईकोर्ट से जमानत मिल पाई थी।

ज्ञात रहे घोड़ा फार्म हाउस में 28 सितंबर 1998 को हुए शिकार मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 10 अप्रैल 06 को सलमान खान को पांच साल की सजा और 25 हजार रुपए का अर्थदण्ड दिया था। निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ सलमान ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, मगर सेशन कोर्ट ने सजा बहाल रखी।

क्या हो सकता है
हाईकोर्ट में मामलों की सुनवाई वरीयता के अनुसार की जाती है। यानि पुराने मामलों की पहले व नए मामलों की बाद में। हाईकोर्ट में फिलहाल 8-10 साल पुराने मामलों की सुनवाई अब हो पा रही है ऐसे हालात में हिरण शिकार के इस मामले को भी ड्यू कोर्स में जाने की संभावना है। और यदि ऐसा होता है तो आने वाले आठ साल में इस मामले की सुनवाई नहीं हो पाएगी और न ही सलमान को इस मामले में जोधपुर आना पड़ेगा। गौरतलब है कि इस मामले के अलावा सलमान के खिलाफ दो प्रकरण विचाराधीन है व एक अपील लंबित है।

क्या था मामला
फिल्म ‘हम साथ-साथ है’ की शूटिंग के दौरान 28 सितंबर 1998 की रात बॉलीवुड स्टार सलमान खान अन्य सह आरोपियों के साथ उम्मेद भवन से जिप्सी में शिकार के लिए रवाना हुए। घोड़ा फार्म पहुंचने के बाद सह आरोपी गोरधनसिंह ने शिकार स्थल उजियाला भाखर का रास्ता बताया। वहां पहुंचने के बाद सलमान ने हिरण पर फायर कर उसे घायल कर दिया, हिरण लड़खड़ा कर नीचे गिर पड़ा। सलमान जिप्सी से उतरा और अपनी जेब से चाकू निकालकर हिरण की गर्दन काट दी। इसके बाद मृत हिरण को जिप्सी में डालकर घोड़ा फार्म पर लाया गया। जहां गोरधनसिंह ने उसकी खाल को उतार कर साफ किया। इसके बाद हिरण को बोरी में डालकर रातानाडा स्थित एक होटल में लाए और उसका मांस पकाया गया।

संबंधित खबरें
* सलमान के लिए की थी दुआ: स्नेहा
* सलमान के लिए प्रार्थना करेंगे संजय
* मैं दोषी नहीं हूं : सलमान
* सलमान विरोधी व समर्थक आमने-सामने
* मां से मिलकर रो पड़े सलमान
* जीव सुरक्षा के आईकॉन बनें सलमान
* सलमान अब कैदी के गेटअप में
* तीसरी बार जोधपुर जेल पहुंचे सलमान
* जेल में सलमान का इंतजार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: