News
International International दुबई.अल जजीरा टीवी चैनल पर जारी एक ऑडियो टेप में अलकायदा प्रमुख ओसमा बिन लादेन ने इराक में युद्धरत अमेरिका विरोधी विद्रोही गुटों से एकजुट होने की अपील की है। फिलहाल इस टेप की पुष्टी नहीं हो पाई है।
अल जजीरा पर प्रसारित संदेश में कहा गया है कि इस्लामी कौम के हित किसी भी एक गुट के हितों से ऊपर हैं, ये किसी भी देश के हितों से ऊपर हैं।
गौरतलब है कि ओसामा का यह ऑडियो टेप तब आया है जब इराक में कुछ सुन्नी गुटों ने अलकायदा के खिलाफ इराकी सरकार का साथ देने के कुछ कदम उठाए हैं। ये स्पष्ट नहीं है कि यब टेप कब और कहां पर रिकॉर्ड हुआ।
इससे पहले ओसामा का ऑडियो टेप लगभग एक महीना पहले 20 सितंबर को आया था। उसमें पाकिस्तान हालात पर टिप्पणी थी और पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के ख़िलाफ जंग की अपील की गई थी।