कोलकाता.रिजवानउर रहमान की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आज रिजवानउर की पत्नी प्रियंका तोड़ी से पूछताछ की। प्रियंका इस मामले के मुख्य अभियुक्त कोलकाता को उद्योगपति अशोक तोड़ी की बेटी हैं। गौरतलब है कि प्रियंका ओर रिजवानउर ने प्रेम विवाह किया था।
अशोक तोड़ी ने प्रियंका और रिजवानउर की शादी का विरोध किया था। रिजवानउर को धमकियां की भी दी गई थीं। कोलकाता के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी रिजवानउर को बुलाकर कहा था कि वो प्रियंका को वापस उसके घर भेज दे। रिजवानउर कोलकाता में ग्राफिक्स अर्टिस्ट के तौर पर काम करता था।
बाद में उसकी लाश रेलवे ट्रेक पर मिली थी। कोलकाता पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला करार दिया था। बाद में लोगों के विरोध के बाद मामले की जांच सीआईडी को सौंपा गया था।
इस जांच से रिजवानउर के परिजन भी संतुष्ट नहीं थे। उन्होंेने रिजवानउर की मौत की जांच सीबीआई से कराने की याचिका कोलकाता हाईकोर्ट में दाखिल की थी। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई।