HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

एक नवंबर की खरीद होगी चिरस्थायी और समृद्धिकारक

रायपुर. दीपावली से पहले आने वाला गुरु पुष्य योग इस बार एक नवंबर को पड़ रहा है। पुष्य नक्षत्र को धनतेरस की तरह अबूझ मुहूर्त माना जाता है। धनतेरस 7 नवंबर को है। इस मौके पर खरीद को लेकर लोग खासे उत्साहित हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक पुष्य नक्षत्र में सफेद वस्तुएं- चांदी, सोना, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मोबाइल, वाहन और बहीखातों की खरीदारी शुभ रहती हैं।

इस दिन की गई खरीद चिरस्थायी और समृद्धिकारक मानी गई है। एशियाड ज्योतिष कांग्रेस के अध्यक्ष एडी शर्मा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। शास्त्रों में इसे धनतेरस की तरह खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है।

पं. चंद्रशेखर दत्त त्रिपाठी ने बताया कि हर २७वें दिन पुष्य नक्षत्र होता है। यह जिस वार को आता है, इसका नाम भी उसी प्रकार रखा जाता है। इस बार गुरुवार को होने के कारण गुरु पुष्य नक्षत्र कहलाएगा। अलग-अलग वारों को आने वाले पुष्य नक्षत्र का फल भी अलग-अलग होता है। इस दिन विशेष रूप से गणोशजी के पूजन का विधान है।

गुरु पुष्य योग में किया था राम ने राज ग्रहण
प्रचलित किंवदंती के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष के गुरु पुष्य योग में ही भगवान राम ने राज्य ग्रहण किया था। इसके बाद अयोध्या में जश्न मना, जिसे दीपावली के रूप में हम आज भी मनाते हैं।

पुष्य नक्षत्र का फल
गुरु पुष्य : लक्ष्मी प्राप्ति, खरीदारी व समृद्धि के लिए
शुक्र पुष्य: प्रेमियों के लिए
शनि पुष्य: तांत्रिक प्रयोगों के लिए
रवि पुष्य: खरीदारी व समृद्धि के लिए
सोम पुष्य: योग प्रयोग के लिए
मंगल पुष्य: वशीकरण के लिए
बुध पुष्य: सट्टेबाजों के लिए





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: