bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

खड़ी बाइक को ठोंका, युवती मृत

रायपुर. girl रिंगरोड नंबर-1 पर सरोना मोड़ के पास आज दोपहर 12.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। गाड़ी टिकाकर उस पर बैठे युवक-युवती दूर जा गिरे। अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतका सीमा शर्मा (23) अवंति विहार निवासी आरएन शर्मा की पुत्री थी। युवक का नाम प्रेमेंद्र पिता आरएस बैसवाड़े बताया गया है। बताते हैं, दोनों पीसीसी में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के लिए सलेक्ट हो चुके हैं। इंटरव्यू में सलेक्शन के बाद दोनों ट्रेनिंग के लिए कोर्ट जाते थे। खबर है, आज भी वे ट्रेनिंग के लिए गए थे।

संभवत: पोस्टिंग के संदर्भ में चर्चा के लिए वे रिंगरोड के रास्ते कहीं जा रहे थे। सरोना मोड़ के पास दोनों रुके हुए थे। प्रेमेंद्र ने सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल सीजी 04 सीएफ 8054 खड़ी की और उस पर बैठ गया। सीमा पास में ही थी। इसी दौरान रायपुरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 05 जेडसी 0241 ने बाइक को टक्कर मार दी।

रफ्तार तेज थी, इसलिए बाइक को जबर्दस्त टक्कर लगी। दोनों दूर जा गिरे। वहां से गुजर रही जीप क्रमांक सीजी 04 जे 1309 के चालक छेरखेड़ी निवासी उदालक पिता कौड़ूजी बावनपुरे ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: