HomeNewsNational National

बायां हाथ तीसरे मोर्चे के साथ

नई दिल्ली. अमेरिका के साथ परमाणु करार रोकने की मांग पर सरकार के विरोधी रुख को देखते हुए वाम दलों ने अन्य विकल्प तलाशना शुरू कर दिए हैं। इसी के third frontतहत माकपा और तीसरे मोर्चे (यूएनपीए) के घटक दल समाजवादी पार्टी व तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) नेताओं ने मंगलवार को यहां ढाई घंटे की मैराथन बैठक की।

वामपंथी मुहिम
मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता प्रकाश करात की पहल पर हुई इस बैठक को संसद के शीतकालीन सत्र में करार के मुद्दे पर कांग्रेस तथा भाजपा को अलग-थलग करने की वाम पंथी मुहिम के रूप में देखा जा रहा है।

कमजोर कड़ी पर प्रहार
बैठक में जयललिता की अन्नाद्रमुक को शामिल नहीं किया जो शुरुआत में करार के खिलाफ अत्यधिक मुखर रही थीं। यूपीए में राजद, द्रमुक और एनसीपी मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं हैं। माकपा नेता ने इस बैठक से यूपीए की इसी कमजोर कड़ी पर प्रहार की कोशिश की है। बैठक में दोनों पक्षों ने करार पर संसद के विशेष सत्र की संभावना को देखते हुए संयुक्त रणनीति पर विचार किया।

मीडिया से बात नहीं
बैठक में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह, महासचिव अमरसिंह व संसदीय नेता रामगोपाल यादव, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू तथा लोकसभा में टीडीपी के नेता येरेन नायडू और माकपा महासचिव प्रकाश करात ने भाग लिया। हालांकि अमर सिंह के निवास पर हुई बैठक के बाद सभी नेता मीडिया से चर्चा किए बिना वहां से रवाना हो गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: