इंदौर. इंदौर से पुणो के लिए 28 अक्टूबर से किंगफिशर एयरलाइंस उड़ान सेवा शुरू कर रही है। यह उड़ान इंदौर से दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी और १.४0 पर पुणो पहुंचेगी। पुणो इंदौर से वायुसेवा के जरिए जुड़ने वाला 15 वां शहर होगा।
इसके अलावा जेट लाइट मुंबई के लिए २८ अक्टूबर से ही अपनी सेवा शुरू कर रही है। यह उड़ान मुंबई से इंदौर के लिए सुबह 10:35 पर निकलेगी,11:50 पर इंदौर आएगी, दोपहर 12:15 पर मुंबई के लिए रवाना होगी और 1:30 बजे वहां पहुंचेगी।