HomeNewsMetrosIndore Indore

उम्मीदों के जले दीये

इंदौर.summit इन्वेस्टर्स समिट से पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इंदौर तथा पीथमपुर में १२५४ करोड़ की लागत वाली कुल ७ औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन करेंगे। इन इकाइयों से करीब ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पूरे प्रदेश में कुल २२५0 करोड़ के ११ उद्योगों का शिलान्यास होगा।

२५ अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री चौहान एसईजेड में प्रतिभा सिन्टेक्स की ३0 करोड़ लागत वाली रेडीमेड गार्मेंट इकाई का भूमि पूजन करेंगे। इकाई में १४00 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। यहीं फार्मा सेक्टर में मेडजेल फार्मास्युटिकल की दवा निर्माण इकाई का भी शिलान्यास होगा। २५ करोड़ की लागत वाली इस इकाई में १२४ लोगों को काम मिलेगा।

फार्मा सेक्टर में ही १0 करोड़ की लागत वाली निशन फार्मा की भी नींव रखी जाएगी। इसी दिन श्री चौहान एसईजेड इंदौर फेस-२ के फार्मा जोन में इप्का लेबोरेटरीज के १३0 करोड़ के प्रोजेक्ट की बुनियाद रखेंगे। प्रोजेक्ट शतप्रतिशत एक्सपोर्स परियोजन पर आधारित है। इसी जोन में सिम्बायोटिक फार्मा लैब की दवा निर्माण इकाई का निर्माण भी प्रस्तावित है।

२९ करोड़ की लागत से तैयार होने वाली यह इकाई ४00 लोगों को रोजगार देगी। डायमंड पार्क में भी ३0 करोड़ की लागत से एक इकाई का शिलान्यास होगा। २६ अक्टूबर को खजराना में प्रोजोन लिबर्टी इंटरनेशनल इंदौर द्वारा एक हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित कमर्शियल इन्फ्रास्ट्रक्चर, होटल, इंटरटेनमेंट जोन, शॉपिंग तथा अधोसंरचना विकास से संबंधित इकाई का भूमि पूजन होगा। इसके अलावा बायपास पर ९६ एकड़ जमीन पर सेटेलाइट हिल्स की प्रस्तावित अत्याधुनिक टाउनशिप का भी शिलान्यास होगा।

एअरपोर्ट : फूलों की खुशबू और शहनाई
एअरपोर्ट पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है, जो चार दिनों तक रहेगी। इसके अलावा टर्मिनल बिल्डिंग को फूलों से सजाया जा रहा है। अतिथियों के स्वागत के लिए शहनाई गूंजेंगीं। परिसर के बगीचों को संवारा गया है। दूधिया रोशनी वाले लैंप भी लगाए गए हैं।

कार्गो सेवा भी दिखाएंगे‍
एअरपोर्ट पर कार्गो सर्विस चला रही जीएसईसी कंपनी के अधिकारी अतुल बनवाड़ीकर ने बताया पिछले साल २७ जनवरी को शुरू हुई कार्गो सर्विस के विषय में अतिथियों को जानकारी देने की व्यवस्था एअरपोर्ट प्रबंधन की मदद से करेंगे।

नियमित उड़ानों पर प्रभाव नहीं‍
एअरपोर्ट डायरेक्टर आर.के. सिंह ने बताया हमारी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। एअरपोर्ट को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है। बाहर से आने वाले अतिथियों के कारण एअरपोर्ट की नियमित उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं होगा। वे अपने नियत समय से ही आएंगी व जाएंगी।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2007
तैयारियों को आज फाइनल टच
उद्योग मंत्री जयंत मलैया ने कहा समिट को उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिला। हालात यह कि कई इन्वेस्टर्स आयोजन में शामिल होना चाहते हैं लेकिन आयोजन स्थल की सीमित बैठक क्षमता को देखते हुए उन्हें सहमति नहीं दी जा सकती।

उद्योग मंत्री जयंत मलैया और लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार से इंदौर में। कई अन्य मंत्री गुरुवार को इंदौर पहुचेंगें।

कलेक्टर विवेक अग्रवाल ने मंगलवार को अतिथियों के साथ रहने वाले मैनेजमेंट के विद्यार्थियों से चर्चा की। 100 बच्चों को बैच दिए। बाकी को बुधवार तक दे दिए जाएंगे। बुधवार सुबह उन्हें उनकी साइट पर ले जाया जाएगा।

नेस्काम व ए.टी.केरने संस्था द्वारा करवाए जा रहे बेस्ट आईटी डेस्टीनेशन सर्वे से संबंधित बैठक में सूचना प्रोद्योगिकी, शिक्षा व रीयल इस्टेट से जुड़े प्रतिनिधियों ने माना इंदौर में आईटी हब बनने की क्षमता है

एअरपोर्ट पर दो तथा 15 अलग अलग होटलों में बुधवार से हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर देंगे

बुधवार को होगी तैयारियों की अंतिम समीक्षा, एअरपोर्ट से फॉचरून लैंडमार्क होटल तक का काम देखा जाएगा

जगह फुल, अब उद्योगपतियों पर सरकार का ब्रेक
इन्वेस्टर्स समिट में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। आयोजन के लिए निवेशकों का उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिला। स्थिति यह है कि अंतिम दौर में भी सौ से ज्यादा निवेशकों ने आयोजन में शामिल होने की इच्छा जताई लेकिन जगह की कमी के चलते उन्हें सहमति देने में असमर्थ हैं। भोपाल में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी उद्योगमंत्री जयंत मलैया ने भास्कर को दी।

श्री मलैया ने बताया दो दिनों में तकरीबन सौ निवेशकों ने आयोजन में शरीक होने के लिए आमंत्रणपत्र मांगा। मुख्य डोम की बैठक क्षमता 600 व्यक्तियों की है। मेहमानों के साथ मेजबान और सहयोगियों की संख्या को देखते हुए अब अन्य लोगों को आयोजन में शामिल होने की सहमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया समिट में 400 इन्वेस्टर्स के भाग लेने की संभावना है।

अब तक 121 विदेशी और एनआरआई के साथ 253 भारतीय इन्वेस्टर्स की सहमति मिल चुकी है। 1650 उद्योगपतियों (400 से ज्यादा विदेशी-एनआरआई और 1200 से अधिक भारतीय) को निमंत्रण भेजा था। श्री मलैया ने बताया इंदौर की होटलों में सभी संभावित निवेशकों के लिए कमरे बुक हो चुके हैं। भोपाल आकर इंदौर जाने वालों के लिए यहां भी कमरे सुरक्षित हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: