HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

नहर में जीप गिरी, दो की मौत, एक लापता

इंदरगढ ़(दतिया). इंदरगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत देलुआ की पुलिया के पास एक जीप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। तीनों ही व्यक्ति ग्वालियर के रहने वाले हैं।

घटना मंगलवार को शाम लगभग 6.30 बजे उस समय घटी, जब यह लोग एक लक्जरी जीप में सवार होकर गोदन सरकार से दर्शन कर वापस आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक एमके मुदगल ने बताया कि ग्वालियर निवासी केके गुलाटी, महेन्द्र भौंसले, प्रदीप वर्मा, सुनील कुशवाह एवं रमेश कुशवाह ग्वालियर से गोदन सरकार के दर्शन करने के लिए आए थे।

मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के बाद सभी लोग लक्जरी जीप में सवार होकर ग्वालियर लौट रहे थे, तभी इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के देलुआ गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया और अनियंत्रित होकर लक्जरी जीप पुलिया को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

लक्जरी जीप के नहर में गिरते ही उसमें सवार केके गुलाटी की गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई और रमेश कुशवाह की लाश देर रात पानी में तैरती हुई पुलिस को मिली। खबर लिखे जाने तक महेन्द्र भौंसले का पता नहीं चला था, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

जीप में सवार प्रदीप वर्मा और सुनील कुशवाह सुरक्षित बताए गए हैं। जीप को कौन चला रहा था, यह फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर एसडीओपी सेंवढ़ा व एसडीएम नीतूसिंह मौके पर पहुंच गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: