HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सीवर कनेक्शन का भी लगेगा शुल्क

ग्वालियर. नगर निगम अब सीवर कनेक्शन का भी शुल्क वसूलेगा। इसके लिए निगम ने प्रस्ताव परिषद की स्वीकृति के लिए भेजा है। परिषद की स्वीकृति के बाद प्रति कनेक्शन तीस रुपए वसूले जाएंगे।

निगमायुक्त डा. पवन शर्मा ने बताया कि सीवर प्रोजेक्ट के तहत जो ऋण लिया गया है उसे पटाने के लिए सीवर के लिए शुल्क वसूले जाने का प्रावधान है। शुल्क वसूले जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति निगम परिषद पूर्व में दे चुकी है अब दरें तय करने का समय आ गया है।

डा. शर्मा ने बताया कि शहर में जिन लोगों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे उनसे भी शुल्क लिया जाएगा और पुराने कनेक्शनधारियों से उनके घर जा कर निगम शुल्क वसूलेगा। निगम ने परिषद के पास जो प्रस्ताव भेजा है उसमें ढाई सौ रुपए एक अनुमति के लिए और तीस रुपए प्रतिमाह शुल्क लिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

निगमायुक्त ने बताया कि इस तरह का कार्य निगम में पहली बार किया जा रहा है इसलिए दरों के निर्धारण के लिए प्रस्ताव परिषद की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस पर जल्द ही निर्णय होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि भोपाल में सीवर कनेक्शन का शुल्क लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: