जालंधर. शिअद (अमृतसर) के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान और उनके 20 साथियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज के.सी. गुप्ता ने मंगलवार को देशद्रोह का
आरोप तय कर दिया।
सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि इस साल 18 मई को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बुत का अपमान करते समय ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया गया था जोकि राष्ट्र-विरोधी है। यह नारा आतंकवादियों की ओर से लगाया जाता रहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 13 नवंबर को होगी।