जालंधर. गांव उधोपुर धनाल में बहू को ससुराल वालों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में पहले इंग्लैंड का
वीजा और कार मांग रहा थे। इंकार करने पर वे उसे तंग करने लगे।
सिविल अस्पताल में दाखिल गांव हेरा निवासी अमरजीत कौैर ने बताया कि उसकी शादी गांव उधोपुर धनाल के इंद्रजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद ससुराल परिवार ने उसके जेवर उतरवा लिए। कुछ दिन बाद वे कहने लगे कि तुम्हारे पिता इंग्लैंड में हैं और वह इंद्रजीत के लिए वीजा मंगवाए। इंकार करने पर उसे पीटा गया।
अमरजीत ने कहा कि उसके भाई गुरप्रीत सिंह ने इंद्रजीत को विदेश भेजने के लिए 13 अगस्त को ढ़ाई लाख रुपए दिए थे। इसके बावजूद वे उसे तंग करते रहे। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। 15 अक्तूबर को वह पंचायती तौर पर ससुराल गई थी, लेकिन उनका रवैया ठीक नहीं हुआ।
अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि अब वह उसे इस बात के लिए तंग कर रहे थे कि वह मायके घर से सीटी हांडा कार लेकर आए। अमरजीत ने कहा कि जब उसने अपने जेवर मांगे तो ससुराल परिवार ने उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी जान लेने की कोशिश की है। लांबड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।