HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पोस्ट पेड की तरह लैंडलाइन फोन

भोपाल. बीएसएनएल का फिक्स लाइन प्री पेड कार्ड (एफएलपीपी) अब बाजार में उपलब्ध है। खास बात यह है कि इस कार्ड से आप अपने फोन के अलावा किसी अन्य टेलीफोन से भी काल कर सकते हैं। कार्ड एक्टिवेट करने के बाद लैंडलाइन फोन को पोस्ट पेड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बीएसएनएल ने हाल में मोबाइल की तर्ज पर लैंडलाइन टेलीफोन के लिए भी प्री पेड कार्ड जारी किया है। कार्ड की टाक वैल्यू उनकी कीमत से 20 प्रतिशत अधिक है। वैधता अवधि में सात दिन का ग्रेस पीरियड अतिरिक्त दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इंटेलिजेंट नेटवर्क तकनीक पर आधारित यह कार्ड वीसीसी कार्ड का सुधरा हुआ रूप है।

पोस्ट पेड सुविधा भी उपलब्ध:
इस कार्ड की एक विशेषता यह भी है कि इसे एक्टिवेट करने के बाद भी आप 1805233 डायल किए बिना अपने टेलीफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन काल की राशि बिल में जुड़कर आएगी। इसके अलावा केवल प्री पेड सुविधा भी उपलब्ध है।

एफएलपीपी पीसीओ भी उपलब्ध:
बीएसएनएल एफएलपीपी पीसीओ के कनेक्शन भी दे रहा है। पीसीओ के लिए 300 रुपए से 10,000 रुपए तक की कीमत के अलग-अलग कार्ड उपलब्ध हैं। पीसीओ धारक को इन पर अधिकतम 60 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा।

पीसीओ के लिए टैरिफ एक रुपए प्रति मिनट तय किया गया है। तकनीकी अधिकारियों के अनुसार कार्ड में ऐसी व्यवस्था की गई है कि पीसीओ का कार्ड सामान्य कनेक्शन पर नहीं चल सकता।

>> एफएलपीपी कार्ड हमारे काउंटर पर उपलब्ध हैं। हमें उम्मीद है कि उपभोक्ता इसे पसंद करेंगे।
-महेश शुक्ला, महाप्रबंधक, भोपाल दूरसंचार (बीएसएनएल)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: