bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

शहनाज का एनजीओ भी जांच के घेरे में

अजमेर. दरगाह विस्फोट मामले में शक के घेरे में फंसे कश्मीरी जीएन शहनाज के एनजीओ व उससे जुड़े लोग भी जम्मू पुलिस की जांच के घेरे में हैं। शहनाज की संस्था की ओर से संचालित तीस सिलाई सेंटरों के प्रभारियों को पुलिस खंगाल रही है। तफ्तीश के बाद जिला पुलिस को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

दरगाह इलाके में सात दिन पहले शक के आधार पर पकड़े गए कश्मीरी जीएन शहनाज और उसके परिवार के बारे में जम्मू पुलिस की रिपोर्ट मंगलवार को भी अजमेर पुलिस को नहीं मिली।

जम्मू पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के दल ने 21 अक्टूबर को राजौरी स्थित जवाहर नगर के उसके मकान पर दबिश दी थी। जहां से केन्द्र सरकार से सम्बद्ध एनजीओ के कागजात और शहनाज के देश भर में सम्पर्क सूत्रों के नाम-पते व एनजीओ की योजना के तहत सिलाई व दस्तकारी सेंटर चलाने वालों की लिस्ट भी बरामद की गई थी। आइबी और पुलिस शहनाज की एनजीओ की वैधता और इससे जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि गुलाम नबी शहनाज, उसकी पत्नी और ड्राइवर 16 अक्टूबर से पुलिस की निगरानी में हैं। एसपी एस सेंगाथिर ने बताया कि संदिग्ध शहनाज के बारे में जम्मू में तफ्तीश जारी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

एक और घायल सामने आया
दरगाह में बम ब्लास्ट की घटना में हताहत एक वृद्ध का मंगलवार को पुलिस ने जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया। उसके हाथ और पैर पुलिस के अनुसार केरल के तिरूरी मालतुरे निवासी अम्शु अली (62) पुत्र तुंजी मोहम्मद को उसके परिवार के लोग मंगलवार दरगाह थाने लेकर पहुंचे। अम्शु का मेडिकल मुआयना कराया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: