HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पहले किशोरी संग भागा, फिर जेल से

चंडीगढ़. सोमवार शाम सेक्टर-१५ से डॉक्टर राजीव मिर्चीया की फोर्ड फिएस्टा कार (एचआर ५१सी00९९) छीनने वाला आरोपी कोई ओर नहीं, बल्कि रोपड़ जेल से भागा हुआ मुलजिम था। जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में मोहाली से कार सहित दबोच लिया। आरोपी की पहचान जिला मोहाली के गांव शामपुर निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ काला के रूप में हुई।

सरेआम की वारदात
सोमवार शाम सेक्टर-२२ निवासी डॉक्टर राजीव मिर्चिया की बेटी को सेक्टर-१५ में ट्यूशन लेकर ड्राइवर अमरजीत सिंह आया। ओल्ड ऐज होम के बाहर अमरजीत गाड़ी का पिछला शीशा साफ कर रहा था, कार खुली थी और स्टेयरिंग में चाबी लगी थी। तभी मुंह लपेटे कुलविंदर कार में घुसा और कार लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

ऐसे पकड़ा गया
गाड़ी ले जाने के दौरान ड्राइवर और कुलविंदर में हाथापाई हुई और कुलविंदर का मोबाइल वहां गिर गया। मोबाइल पर हुई पिछली बातचीत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी आधार पर पुलिस आरोपी के पीछे लग गई। पुलिस को जानकारी मिली कि कार कुलविंदर ले गया है।

कुलविंदर पर इसी साल जून में रोपड़ पुलिस स्टेशन में किशोरी की किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ था और १३ अक्टूबर को ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान कुलविंदर अस्पताल में भर्ती हुआ। जहां से वह पुलिस कर्मियों को शराब पिलाकर फरार हो गया। पुलिस ने मोहाली से कुलविंदर को कार समेत दबोच लिया। पकड़े जाने के वक्त कुलविंदर ने कार पर जाली नंबर (सीएच २३ टी-३८९३) लगा रखा था।

बदला लेने के लिए भागा था
कुलविंदर ने पुलिस को बताया कि जो किडनैपिंग का मामला पुलिस ने उस पर दर्ज किया था, वह झूठा था। असल में वह युवती से शादी करना चाहता था और वह खुद अपनी मर्जी से उसके साथ भागी थी। इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने उससे तीन लाख रुपए भी ले रखे थे।

बावजूद इसके उन्होंने उसपर झूठा मामला दर्ज करवाया। अब वह उनसे बदला लेने के लिए पुलिस हिरासत से भागा था। अब पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि फरारी के बाद कुलविंदर ने और कौन सी अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: