HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

लाफ्टर शो व डांस नाइट की तैयारियां जोर-शोर पर

बीकानेर . कृष्णा इवेंट्स व दैनिक भास्कर के मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित होने वाले लाफ्टर शो व डांस नाइट की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इवेंट्स प्रभारी जीवराज एस.आर. ने कार्यक्रम स्थल जूनागढ़ का दौराकर दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि वे चाहते हैं कि हंसाने व गुदगुदाने वाली शाम का लोग अधिकाधिक लाभ उठाएं। इसी उद्देश्य को लेकर शहर में जगह-जगह पर रोड शो किए जा रहे हैं। ताकि राजा एंड रेचों और सोनी टीवी फेम वीआईपी के साथ बीकानेरवासी हंसने का लुफ्त उठा सकें।

करणी स्टेडियम के पास, कोटगेट, गंगाशहर प्रमुख स्थानों पर स्क्रीन द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गई और उपहार दिए गए। इसी प्रकार के रोड शो व्यास कॉलोनी, पवनपुरी, मोहता चौक, नयाशहर में भी आयोजित किए जाएंगे। गणपति प्लाजा स्थित शॉप न. 266 में लोग टिकिट लेने भारी मात्रा में आ रहे हैं।

प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब महिन्द्रा की ओर से तीन प्रकार का लक्की ड्रा निकाला जाएगा। इसमें बम्पर पुरस्कार दो दिन व तीन रात का फैमिली पैकेज राजा एंड रेचों द्वारा दिए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: