bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बीएड योग्यता वाले शिक्षकों को नियुक्ति 28 से

बीकानेर. प्रारंभिक शिक्षा आयुक्तालय बीएड योग्यताधारी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से आरंभ करेगा। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा के सभी उप निदेशकों को 25 अक्टूबर को अजमेर बुलाया गया है जहां उन्हें चयनित अभ्यर्थियों के फॉर्म दिए जाएंगे जिनकी काउंसिलिंग हो चुकी है। आयुक्तालय चयनित बीएसटीसी योग्यताधारको को पहले ही नियुक्ति दे चुका है।

आयुक्तालय सूत्रों ने बताया कि आरपीएसी से चयनित एक भी बीएड योग्यता वाले शिक्षक को अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है। इस योग्यता वाले शिक्षकों के लिए रिक्त पदों की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण नियुक्ति में देरी हुई है। विभाग पहले उन बीएसटीसी योग्यताधारी शिक्षकों को हटा रही है जो उप्रा विद्यालयों में पदस्थापित है। उनको हटाने से जो पद बनेंगे उन पर नियुक्तियां दी जाएगी।

इन सूत्रों ने बताया कि 25 को काउंसिलिंग समाप्त होगी और उसी दिन उप निदेशकों को नियुक्ति के लिए फॉर्म दे दिए जाएंगे ताकि वे तीन दिन में नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ले।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: