News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम ब्लास्ट मामले की जांच में विभिन्न थ्योरियों पर काम करते हुए पंजाब पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं जिनके आधार पर इस धमाके के तार सितंबर २00५ में चंडीगढ़ बम ब्लास्ट केस से जोड़कर देखे जा रहे हैं।
लुधियाना में हुए इस धमाके के पीछे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) को भी देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा जुटाई जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया (यूएसए) से बलविंदर सिंह नामक व्यक्ति ने एक लाख की रकम कुछ दिन पहले ही यहां भेजी थी।
सुखविंदर ने कराया ब्लास्ट :
पुलिस को शक है कि लुधियाना में 15 अक्टूबर को यह ब्लास्ट जालंधर की सिंह कॉलोनी मिथापुर निवासी सुखविंदर सिंह ने करवाया है। सुखविंदर सिंह चंडीगढ़ में हुए बम ब्लास्ट के बाद पकड़ा गया था और १३ सितंबर को ही इस केस से बरी हुआ है। पुलिस को उसकी तलाश है।
पुलिस का आधार:
पुलिस को पता चला है कि केएलएफ का सक्रिय सदस्य बलविंदर सिंह इन दिनों कैलिफोर्निया में है। बलविंदर ने सुखविंदर सिंह के जेल में बंद होने के दौरान उसके परिवार को ५0 हजार रुपए मदद भेजी थी। इसी महीने के शुरू में सुखविंदर को बलविंदर ने एक लाख रुपए भेजे और १५ अक्टूबर को लुधियाना में ब्लास्ट हुए।
कॉल डिटेल भी मौजूद :
सुखविंदर की कैलिफोर्निया में बलविंदर के मोबाइल नंबर (00१५१0७ १४५0७८) पर कई बार हुई बात का डिटेल भी पुलिस के पास मौजूद है। लुधियाना ब्लास्ट के बाद से यह फोन नंबर बंद है। पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को सुखविंदर के घर छापे भी मारे परंतु उसका कोई सुराग तक नहीं मिला।
पंजाब-हरियाणा में बलविंदर सिंह पर कई मामले दर्ज हैं। चंडीगढ़ बस स्टैंड में ब्लास्ट के बाद पकड़े गए केएलएफ के आतंकी चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी ने इंटेरोगेशन में खुलासा किया था कि इस ब्लास्ट की सुपारी उसे बलविंदर से मिली थी।
बलविंदर ने ही इस वारदात में सतनाम सिंह सत्ती और सुखविंदर को भी साथ लेने को बोला था। बलविंदर ने चंडीगढ़ ब्लास्ट के लिए भी एक लाख रुपए भेजे थे। १३ सितंबर को चन्नी को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई जबकि सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह सत्ती और बलविंदर को बरी किया था।