HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

दो साल के भीतर हर गांव में बिजली: शिंदे

बहादुरगढ़.shinde देश के हर घर में वर्ष 2012 तक बिजली पहुंचा दी जाएगी, जबकि वर्ष 2009 तक सभी गांवों में बिजली पहुंच जाएगी। यह बात केंद्रीय विद्युत मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को गांव डाबौदा खुर्द में नवनिर्मित 400/220 केवीए पावर ग्रिड स्टेशन के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास एवं उन्नति के लिए बिजली की पर्याप्त मात्रा में आवश्यकता रहती है। इसलिए इसके पर्याप्त मात्रा में उत्पादन की नितांत आवश्यकता है। उनका कहना है कि उत्पादन के साथ-साथ इसके वितरण की व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए। जिसके लिए पावर ग्रिड कापरेरेशन आफ इंडिया सराहनीय कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की विकास के प्रति प्रतिबद्धता एवं अग्रणी भूमिका को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में इस प्रकार के चार और ग्रिड स्टेशन सोनीपत, पंचकूला, फतेहाबाद व फरीदाबाद में स्थापित किए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक की क्षमता 400/220 केवीए होगी। शिंदे ने कहा कि हरियाणा में बिजली उत्पादन के लिए लगाए जाने वाले संयंत्रों में केंद्र सरकार की ओर से पूरी सहायता दी जाएगी।

दिल्ली राज्य के बवाना क्षेत्र में लगाए जाने वाले बिजली संयंत्र में हरियाणा राज्य को उसका हिस्सा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार दिल्ली प्रदेश की सरकार से आग्रह करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा अपने प्रदेश में जितने भी बिजली संयंत्र स्थापित करेगा उसके लिए उसे पर्याप्त मात्रा में वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पांच हजार मेगावाट का लक्ष्य : हुड्डा
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 40 वर्षो में केवल 1587 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रदेश में हुआ था, जबकि उनकी सरकार का लक्ष्य आने वाले तीन वर्षो में पांच हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन का है।

एक नवंबर को दीनबंधु सर छोटूराम थर्मल पावर प्लांट से तीन सौ मेगावाट बिजली का उत्पदान होने लगेगा, जबकि 300 मेगावाट की दूसरी इकाई फरवरी माह में उत्पाद शुरू कर देगी। इस अवसर पर हरियाणा के बिजली मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

, झज्जर के एमएलए हरिराम वाल्मीकि, बादली के एमएलए नरेश शर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पंडित चिरंजीलाल शर्मा, सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय बिजली मंत्रालय के सचिव अनिल राजदान, पावर ग्रिड कारपोरेशन के चेयरमैन आरपी सिंह, केंद्रीय बिजली विभाग के संयुक्त सविच जीबी प्रधान, सीएम के प्रधान सचिव एमएल तायल व वित्तायुक्त एवं सचिव अशोक लवासा भी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: