bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

छह माह में 65 हजार नए ग्राहक जुड़े

जोधपुर. ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स अपने ग्राहकों को हाईटेक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवा है। बैंक की 98 प्रतिशत शाखाएं सीबीएस सुविधा से जुड़ी हैं। इंटरनेट बैंकिंग, मल्टीसिटी लेन देन, टेली-बैंकिंग, आरटीजीएस, नेफ्ट इत्यादि सेवाएं सफलतापूर्वक प्रदान की जा रही है।

बैंक के जयपुर रीजन प्रमुख सुरेशचंद्र शर्मा ने मंगलवार को यहां भास्कर से बातचीत में यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया है कि लगभग 700 एटीएम के साथ बैंक का वृहद नेटवर्क है। शर्मा ने कहा कि उन्होंने इसी वर्ष 1 अप्रैल को जयपुर रीजन का कार्यभार संभाला और बीते छह माह में 65 हजार नए ग्राहक बैंक से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2007 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में बैंक ने 827 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया।

बचत खाते पर 50 हजार का बीमा
शर्मा ने बताया कि बैंक सेविंग और चालू खातों को बढ़ाने पर जोर देगा। जोधपुर शहर में ही बैंक की छह शाखाएं और दो एटीएम कार्यरत है। बैंक जल्दी ही शाखाओं की संख्या दस और एटीएम की संख्या पांच करने जा रहा है। इसी वजह से नई बचत खाता स्कीम जारी की जा रही है। जिसमें नए ग्राहकों को 50 हजार रुपए तक मुफ्त दुर्घटना बीमा तथा 1 वर्ष तक फ्री एटीएम कार्ड की सुविधा प्रदान की जाएगी।

त्योहार पर मिल रहे हैं लोन
उन्होंने बताया कि त्योहार के अवसर पर विभिन्न लोन दिए जा रहे हैं। 20 लाख रुपए तक के आवास ऋण साढ़े नौ से पौने दस प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस राशि से अधिक के आवास ऋण साढ़े दस से पौने ग्यारह प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध हैं। वाहन ऋण 11 से 11.50 प्रतिशत ब्याज पर दिए जा रहे हैं। जोधपुर के मूल निवासी शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1971 में जोधपुर में ओरियंटल बैंक की शाखा से कार्य आरंभ किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: