bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

तिहरे हत्याकांड की जांच फिर शुरू

सिरसा. law जिले के गांव केसुपुरा के चर्चित तिहरे हत्याकांड को सुलझाने में नाकाम रही पुलिस ने एक बार फिर से हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए कमर कसी है। मामले को अंजाम तक पहुंचाने तथा फिर से असफलता हाथ न लगे, इसके लिए हत्याकांड का सुराग देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए का नगद इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

एसपी विकास अरोड़ा ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए ऐलनाबाद के उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण मेहता के नेतृत्व में सीआईए डबवाली प्रभारी पंजाब सिंह, ऐलनाबाद के थाना प्रभारी हरिराम व रानियां के थाना प्रभारी अनिल कुमार को शामिल किया गया है।

एसपी ने कहा है कि हत्याकांड के संबंध में यदि कोई व्यक्ति मुख्य सुराग देता है तो उसे एक लाख रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। सूचना देने के लिए उन्होंने मोबाइल नंबर 99960-26203,99960-26215, 99960-26216 सहित अन्य नंबर मुहैया करवाए हैं। ताकि सूचना देने वाले व्यक्ति को एसपी कार्यालय तक न आना पड़े।

कविता हत्याकांड: आईजी ने मांगी रिपोर्ट
भिवानी.

कविता उर्फ अनिता हत्याकांड में तीन युवकों को गिरफ्तार करने के तीन दिन बाद निर्दोष करार देने के मामले की आईजी यशपाल सिंघल ने जांच के आदेश दिए हैं। आईजी ने एसपी संजय कुमार से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।

कविता हत्याकांड शुरुआती दौर से जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। कविता की हत्या के बाद पहले पुलिस को उसकी शिनाख्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। छह माह के लंबे अंतराल के बाद पुलिस ने मामले के खुलासा का दावा किया जो हत्या के आरोपियों के मुकरने से तार-तार हो गया।

इससे पुलिस को न्यायालय में शर्मसार होना पड़ा है। अब पुलिस को आरोपियों को जेल से रिहा करवाने के लिए तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।

आईजी सिंघल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अनीता उर्फ कविता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार का कोई जिक्र नहीं है। इसके बावजूद सीआईए ने गिरफ्तार तीन युवकों के उस बयान पर यकीन कर लिया, जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म करने की बात कही गई थी।

बारीकी से जांच होगी: आईजी
पुलिस महानिरीक्षक यशपाल सिंघल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले की पूरी रिपोर्ट भिवानी के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार से मंगवाई गई है। इस प्रकरण के हर पहलू की बारीकी से जांच होगी कि कहां खामी रही। अगर कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: