HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सलमान जोधपुर पहुंचे

जोधपुर.salman हिरण शिकार प्रकरण में फंसे फिल्म अभिनेता सलमान खान मंगलवार शाम जोधपुर पहुंचे। वे बुधवार को हाईकोर्ट में पेश होंगे।

गत 31 अगस्त को हाईकोर्ट ने सलमान को निचली अदालत के पांच साल की सजा सुनाने के फैसले को स्थगित करते हुए अगली पेशी पर कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे। सलमान मुंबई से शाम करीब साढ़े छह बजे फ्लाइट से अपने वकील दीपेश मेहता के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर आते ही मीडिया पर्सन के किसी सवाल का जवाब दिए बिना होटल के लिए रवाना हो गए।

चक दे इंडिया टीम की डिजाइन वाली टी शर्ट व जींस पहने सलमान काफी रिलेक्स मूड में नजर आए। उनके फैन एयरपोर्ट व ताज हरि महल होटल के बाहर एक झलक पाने को बेताब थे। सलमान ने उनको निराश किया और सीधे होटल के भीतर चले गए। होटल में सलमान ने अपने वकील हस्तीमल सारस्वत से बुधवार को कोर्ट में होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।

क्या होगा कोर्ट में
हाईकोर्ट से किसी मामले में आरोपी की जमानत मंजूर होने पर अगली पेशी पर हाजिर होना पड़ता है। सलमान भी उसी औपचारिकता को पूरी करने बुधवार को कोर्ट में पेश होगा और फाइल पर हस्ताक्षर करेगा। उसके बाद फाइल ड्यू कोर्ट में स्थानांतरित हो जाएगी। उसके बाद इस मामले की सुनवाई आरंभ होगी।

ज्ञात रहे सेशन कोर्ट में सलमान के खिलाफ 24 अगस्त को निचली अदालत की सुनवाई पांच साल की सजा बहाल करने और गिरफ्तारी वारंट जारी करने पर सलमान को 25 अगस्त को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कई दिन जेल में बिताने के बाद 31 अगस्त को उनको हाईकोर्ट से जमानत मिली।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश हिम्मताराम पंवार ने सशर्त जमानत देते हुए सलमान को 24 अक्टूबर को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: