HomeNewsRajasthanKota Kota

अदालतों का बहिष्कार आज

कोटा. एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा के साथ मारपीट के संबंध में चल रहे आंदोलन के तहत वकीलों की संघर्ष समिति ने बुधवार को कोटा शहर की सभी अदालतों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ जिले की सभी न्यायालयों में भी बहिष्कार रहेगा। अभिभाषक परिषद के पुस्तकालय भवन में मंगलवार को संघर्ष समिति की बैठक में यह निर्णय लिया।

समिति के सचिव अजय नंदवाना ने बताया कि बैठक समिति के संयोजक मदनलाल शर्मा के संयोजन में रखी गई। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को परिषद के सदस्य एडवोकेट प्रमोद शर्मा के साथ जो घटना हुई थी। बैठक में 24 अक्टूबर को कोटा के सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने शहर के सभी नोटरी एवं टाइपिस्टों से कामकाज स्थगित रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि कोटा जिले की सभी अभिभाषक परिषद के पदाधिकारियों से पत्र व्यवहार कर लिया गया है।

संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले की पांच तहसील दीगोद, इटावा, सांगोद, कनवास एवं रामगंजमंडी क्षेत्र में आने वाली सभी न्यायालयों में वकील बहिष्कार रखेंगे तथा वकीलों द्वारा कोर्ट परिसर में प्रदर्शन एवं एक न्यायाधीश का पुतला जलाने का निर्णय स्थगित कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: