HomeNewsRajasthanKota Kota

गैंगवार: गोली चली

कोटा. सिंधी कॉलोनी इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े गैंगवार के चलते दो शातिर अपराधियों ने बाइक सवार युवक पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। गोली उसके firingगले को छूती हुई निकल गई। हमलावर के हाथ से कट्टा छिटक कर दूर गिर गया। पुलिस ने मौके से देशी कट्टा बरामद कर लिया है। घायल युवक भी हार्डकोर अपराधी है। इसके साथ दो युवतियां भी थी, जो मौके से फरार हो गई।

पुलिस के अनुसार पाटनपोल निवासी 28 वर्षीय सदाकत हुसैन उर्फ छोटा सद्दा बाइक से दो युवतियों के साथ सिंधी कॉलोनी से गुमानपुरा की ओर आ रहा था। उसके पीछे बाइक पर शातिर अपराधी असलम तोता और शाहिद उर्फ फानी आए। उन्होंने सिंधी कॉलोनी के सरकारी स्कूल के सामने सद्दा पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। गोली सद्दा के गले पर लगी। वह और दोनों युवतियां नीचे गिर पड़े। भागते समय असलम तोता के हाथ से कट्टा छिटककर गिर गया।

सूचना मिलते ही एएसपी ओमप्रकाश और दादाबाड़ी थानाधिकारी गोपीचंद मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से देशी कट्टा बरामद कर लिया और घायल सद्दा को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सद्दा की रिपोर्ट पर असलम तोता व फानी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

इनामी अपराधी है असलम तोता
सीआई गोपीचंद मीणा ने बताया कि असलम तोता शहर के कई थानों का वांछित अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और प्राणघातक हमले के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले शहर के थानों में दर्ज हैं। कैथूनीपोल इलाके में सलीम पर प्राणघातक हमले के मामले में बिल्लू और असलम तोता पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है। असलम तोता बिल्लू की गैंग से संबंध रखता है।

सद्दा भी हार्डकोर अपराधी
पुलिस ने बताया कि छोटा सद्दा भी शहर का हार्डकोर अपराधी है। इसके खिलाफ वर्ष 1997 से लेकर 2006 तक 14 मामले दर्ज हैं। इसमें जानलेवा हमले के 6, जयपुर में चोरी का 1, लूट व चौथवसूली के 1, मारपीट व आर्म्स एक्ट के 2 व बारां के किशनगंज थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है।

‘यह अपराधी वर्चस्व की लड़ाई का मामला लगता है। यह सभी शहर के हार्डकोर अपराधी हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सद्दा के साथ दो युवतियां होने की बात समाने आई है, लेकिन घायल सद्दा ने इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। युवतियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।’ - ओमप्रकाश, एएसपी

पांच माह में 8 बार फायरिंग:
कोटा। शहर में 5 माह में फायरिंग करने की यह 12 वीं वारदात है। इससे पहले-
* 4 जून को महावीर नगर के रंगविहार इलाके में ओंकार सिंह पर फायरिंग की।
* 6 जून -छावनी इलाके में अलताफ पर गोली चलाई
* 7 जून -अंबेडकर कालोनी में मनोज पर फायरिंग की
* 9 जून- छत्रपुरा तालाब में कालू उर्फ राजकिरण पर गोली चलाई
* 23 जून को दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में भंवर रावत को गोली मार दी थी।
* 24 जुलाई को थेकड़ा में लटूरलाल के मकान पर फायरिंग
* 26 जुलाई- को डडवाडा में दिलीप पर फायरिंग
* 8 अगस्त- एमबीएस अस्पताल में राजेन्द्र टंका पर गोली चलाई
* 12 अगस्त- सुंदर धर्मशाला में व्यापारी पर फायरिंग की
* 3 सितंबर: नयापुरा में युवक कमलेश जाटव पर गोली चलाई।
* 20 अक्टूबर को उमेश को नयापुरा उम्मेद भवन के सामने गोली मार दी थी।
* 23 अक्टूबर को किशोरपुरा में असलम तोता और फानी ने सद्दा को गोली मार दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: