HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

अब्दुल कलाम लेकसिटी में चार नवम्बर को

उदयपुर. पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम चार नवम्बर को लेकसिटी में आएंगे। श्री कलाम आचार्य महाप्रज्ञ चातुर्मास कार्यक्रम में चार नवम्बर को जैन kalamविश्वभारती विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में दीक्षांत भाषण देंगे। श्री कलाम ने दीक्षांत कार्यक्रम में आने की सहमति दे दी है।

आचार्य चातुर्मास समिति के महामंत्री गजेंद्रकुमार बोहरा ने बताया कि कलाम 4 नवम्बर सुबह उदयपुर पहुंचेंगे। दोपहर में श्री कलाम आचार्य महाप्रज्ञ विहार के प्रज्ञाविहार में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसमें मेघालय-अरुणाचल के राज्यपाल बी.एल. जोशी तथा अमेरिका निवासी प्रो. क्रोमवेल को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

15सौ विद्यार्थी आएंगे : आचार्य महाप्रज्ञ के सान्निध्य में होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति लालचंद सिंघी करेंगे। मीडिया प्रभारी मुनि जयंतकुमार ने बताया कि इस विश्वविद्यालय द्वारा 22 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि और सैकड़ों विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.फिल की डिग्री प्रदान की जाएगी। करीब 1585 विद्यार्थी इस समारोह में भाग लेंगे।

जैन धर्म की विभिन्न शाखाओं के 300 से ज्यादा साधु-साध्वियां इस विश्वविद्यालय से जैन दर्शन, जीवन विज्ञान, संस्कृत, प्राकृत आदि विषयों में अध्ययनरत हैं। उनको भी डिग्रियां दी जाएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: