HomeNewsNational National

कोयंबटूर ब्लास्ट: 10 को उम्रकैद

कोयंबटूर.अल उमा के संस्थापक एसए बाशा और इसके महासचिव मोहम्मद अंसारी समेत 10 लोगों को यहां की विशेष अदालत ने 1998 में हुए कोयंबटूर ब्लास्ट मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

मोहम्मद अंसारी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने इस मामले के 166 आरोपियों में से 70 को दोषी करार दिया था। आज इस मामले के पहले 10 आरोपियों को सजा सुनाई गई।

विशेष अदालत के जज के उथिरापति ने इन लोगों को 17 से 125 साल के कैद तक की सजा सुनाई है। सजा की मियाद अभियुक्तों पर साबित हुए आरोपों के मुताबिक होगी। जज ने कहा कि चूंकि ये लोग पिछले 10 सालों से जेल में कैद हैं इसलिए अभियुक्तों को दी गई सजा में से यह अवधि घटा दी जाएगी।

गौरतलब है कि 14 फरवरी 1998 को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की सभा से पहले हुए सिलसिलेवार धमाकों में 58 लोगों की मौत हो गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: