लखनऊ.मधुमिता हत्याकांड में देहरादून की निचली अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी हाईकोर्ट में अपील करेंगे। अमरमणि के वकील विजय विक्रम ने कहा कि अदालत के इस फैसले के खिलाफ हम हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
इस मामले में सीबीआई की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर अमरमणि के वकील ने कहा कि वे इस सरकारी एजेंसी की जांच की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठाना चाहते एलेकिन इतना अवश्य है कि जो कुछ भी साक्ष्य अमरमणि अैेर उनकी पत्नी मधुमणि के खिलाफ पाए गए उससे वे संतुष्ट नहीं हैं।
गौरतलब है कि देहरादून की विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी समेत चार लोगों को उम्रकैद की सजा और पचास-पचास हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। मधुमिता शुक्ला की हत्या तीन मई 2003 को लखनऊ में उनके निवास पर कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
* मधुमिता हत्याकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि को उम्रकैद
* मधुमिता हत्याकांड : फैसला कल