HomeNewsNational National

दाऊद का गुर्गा नूरा मारा गया

लखनऊ.दाऊद इब्राहिम के शार्प शूटर नूरा उर्फ अलीबख्श को आज लखनऊ पुलिस ने उस समय मार गिराया जब पेशी के लिए अदालत ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की। इस मुठभेड़ में दो पुलिस वालों के भी घायल होने की सूचना है।

लखनऊ पुलिस के एसपी अखिल कुमार ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे के लगभग नूरा को लगभग एक दर्जन पुलिस बल की सुरक्षा में पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा था। नूरा ने इससे पहले भी दो बार पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी इसलिए लखनऊ एसटीएफ के जवान भी लगे हुए थे।

पेशी के लिए अदालत ले जाते समय दो बाइक पर सवार करीब चार या पांच लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस बीच नूरा ने भागने की कोशिश की। जवाबी गोलीबारी में नूरा मारा गया। नूरा पाकिस्तान बलूचिस्तान का रहने वाला था। उसे नवंबर 2005 में लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। नूरा पर बैंकाक में छोटा राजन पर हमले का भी आरोप था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: