तिरुवंतपुरम.तिरुवंतपुरम पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह पहले ही सूचना मिली थी कि कधिनामुकलम इलाके के पास एक निजी आवास में देह व्यापार का धंधा चलता है।
इसी सूचना के बाद पुलिस ने छापा मार कर छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मकान से एक 14 साल के लड़के को भी हिरासत में लिया। इस देह व्यापार को चलाने वाली महिला पहले नर्स का काम करती थी।