HomeNewsNational National

कानपुर दंगा मामले में 15 को उम्र कैद

कानपुर. कानपुर दंगे के मामले में दोषी करार दिए गए 15 अभियुक्तों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद कानपुर में दंगा भड़क उठा था।

दंगें में 11 लोगों की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएमहसीब ने इन 15 अभियुक्तों को गत मंगलवार को दोषी करार दिया था।

इस मामले में करीब 15 साल तक चली न्यायिक कार्रवाई के बाद अदालत ने इन अभियुक्तों को धारा 147,148, 436, 395, 397,307/149, 302/49 तथा 201 के तहत दोषी पाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: