बोस्टोन.
अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार जो महिलाएं व्यायाम करती हैं वे हृदय संबंधी समस्याओं में 40 फीसदी तक कमी ला सकती हैं।
प्रमुख शोधकर्ता डॉ. सामिया मूर का कहना है कि नियमित फिजिकल एक्टिविटीज में व्यस्त रहना भी हृदय संबंधी परेशानियों से बचने के लिए लाभकारी होता है। व्यायाम से शरीर में रक्त के दबाव को संतुलित करने में भी मदद मिलती है। मूर हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में इंस्ट्रक्टर ऑफ मेडिसिन के पद पर कार्यरत हैं व हृदय संबंधी समस्याओं के निदान व अनुसंधान में भी सक्रिय हैं।
इस शोध के लिए विशेषज्ञों ने करीब 27 हजार महिलाओं को शामिल किया और 11 वर्षो तक उन पर व्यायाम के सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी एकत्र की।