|
अहमदाबाद. एक छात्र को देर से स्कूल आने पर शिक्षक द्वारा दी गई सजा इतनी भारी पड़ी कि उसकी मौत हो गई। यह घटना अहमदाबाद के नारायण गुरु स्कूल में हुई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नारायण गुरु स्कूल में मिलन तन्ना नामक छात्र आज देर से पहुंचा। वह कक्षा 11वीं का छात्र था। मिलन के देरी से स्कूल पहुंचने पर उसके शिक्षक नाराज हो गए। मिलन को सजा दी गई कि वह स्कूल के ग्राउंड का पांच चक्कर लगाए।
मिलन ने अपने शिक्षक के आदेश का पालन किया और वह ग्राउंड का चक्कर लगाने लगा। दो चक्कर तो उसने सही सलामत लगा लिया। तीसरे चक्कर के दौरान वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मिलन की मौत की खबर से पूरे स्कूल में शोक छा गया। इस घटना से अभिभवकों में काफी रोष है।
मिलने के परिजनों का कहना है कि मिलन बिल्कुल स्वस्थ था उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह क्रिकेट का अच्छा प्लेयर था।