|
नई दिल्ली.
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की ओर से नियमित जमानत की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। विशेष टाडा अदालत द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिए जाने के फैसले की प्रति मिलने के बाद एक बार फिर वे सलाखों के पीछे कैद हैं।
संजय दत्त को 22 अक्टूबर को फैसले की कॉपी मिली थी और उन्होंने अदालत में आत्समर्पण कर दिया था। संजय दत्त विशेष टाडा अदालत ने 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के सिलसिले में टाडा से बरी करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया था।
कोर्ट ने संजय दत्त को एके 56 और एक राइफल रखने के आरोप में दोषी पाया था। विशेष टाडा अदालत के जज पीके कोडे ने संजय दत्त को छह साल कैद की सजा सुनाई थी।