|
नई दिल्ली.समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता प्रकाश करात से मुलाकात की। राजनीतिक गलियारे में यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
खासकर यूपीए और वामदलों के बीच तीखी तकरार के बाद सपा और वामदलों के नेताओं के बीच यह मुलाकात सरकार के लिए ठीक संकेत नहीं है। मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह के साथ सीपीएम मुख्यायलय में प्रकाश करात से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी प्रकाश करात और समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह के बीच मुलाकात हुई थी। करात ने अपने सहयोगी सीताराम येचुरी और अन्य वामपंथी नेताओं के साथ मंगलवार को यूएनपीए के संयोजक और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु करार मुद्दे पर बातचीत की थी। मुलायम के भाकपा नेता एबी बर्द्धन और डी राजा से भी भेंट करने की संभावना है।