|
अंबाला.
अंबाला की स्थानीय अदालत ने हत्या और बलात्कार के आरोपों से घिरे डेरा सच्चा सौदे के प्रमुख गुरु राम रहीम सिंह को आज जमानत दे दी। अब अदालत ने उन्हें पेशी के लिए 27 अक्टूबर को बुलाया है। इससे पूर्व अंबाला की इसी अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी।
डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह पर हत्या के दो और बलात्कार के एक मामले दर्ज हैं। इन मामलों की जांच सीबीआई के जिम्मे है।सीबीआई ने डेरा सच्च सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ तीन मामलों में आरोप दायर किए हैं।
ये मामले डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह, सिरसा के एक पत्रकार राम चंदर की हत्या और एक शिष्या के साथ बलात्कार के आरोप में दर्ज किए गए हैं।